फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि गबन के मामले में सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक ग्राम पंचायत में गबन मामले में प्रधान व सचिव को दोषी पाया गया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया है। दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। प्रकरण विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत नबीनगर का है।
विज्ञापन

वहां के निवासी महेश प्रसाद, अनुज शुक्ला, रामजीवन आदि ने शपथ पत्र पर डीएम से शिकायत की थी। इस पर पांच अप्रैल 2018 को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को जांच दी गई थी। इनके द्वारा बीते साल 17 फरवरी को रिपोर्ट दी गई। इसमें 10,25,325 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। इस पर संबंधित प्रधान एवं सचिव से जवाब तलब किया गया। सचिव ने जवाब नहीं दिया। प्रधान के जवाब पर डीएम ने पीडी एवं एक्सईएन आरईएस को जांच दी।
इनकी रिपोर्ट पर डीएम ने एफआईआर के निर्देश दिए। इसके बाद तत्कालीन सचिव राजेश कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीडीओ हरंगाव को संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने केस दर्ज करा दिया है। सचिव ने नोटिस का जवाब समय से प्रस्तुत नहीं किया। डीपीआरओ ने सचिव को तीन लाख 70 हजार 270 रुपये गबन के मामले में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह ब्लाक महोली से संबद्ध रहेंगे। इनके मामले की जांच एडीओ पंचायत कसमंडा करेंगे।
विज्ञापन

दो सचिवों से जवाब तलब
सीतापुर। विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बरेठी निवासी संतोष कुमार, महेेन्द्र प्रताप सिंह, महेश चंद्र आदि की शिकायत पर डीएम ने डीसी मनरेगा एवं एई निर्माण खंड एक से जांच कराई। इनकी जांच में आठ कार्यों में धनराशि का दुुरुपयोग पाया गया। एक कार्य में वास्तविक कार्य से अधिक भुगतान किया गया। पिंकू के घर से रोड तक नाली निर्माण में स्वीकृति के सापेक्ष कम कार्य करके अधिक भुगतान किया गया।
इसके आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश पटेल एवं मेहुल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साक्ष्यों सहित एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया, यदि निर्धारित समय में उत्तर उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें