फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लोन न अदा करने पर दो किसानों के खेत में लगाई लाल झंडी

Wed, 21 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। तलबीपुर गांव में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक की सिगनापुर शाखा ने दो किसानों की जमीन कुर्क कर ली। यह कार्रवाई लोन का बकाया न जमा करने पर हुई। अखिलेश कुमार पर 9.28 लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन

इसी तरह राम प्रकाश पर 4.07 लाख रुपये बकाया थे। एसडीएम के आदेश पर बैंक की बकाया धनराशि न जमा करने पर संग्रह अमीन ज्ञानेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार व लेखपाल उपेंद्र कुमार ने बकायेदारों के मेंथा व गन्ने के खेत में लाल झंडी लगा दी। एक सप्ताह के अंदर बकाया धनराशि, ब्याज व चार्ज जमा करने के लिए कहा गया है।

छब्बीस लाख के स्टांप चोरी मामले में कुर्क हुई जमीन

नैमिषारण्य (सीतापुर)। मिश्रिख के ठाकुरनगर गांव में 15 लाख की स्टांप चोरी मामले में 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न कर पाने की स्थिति में बुधवार को आरोपी की जमीन काे कुर्क कर लिया गया। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर लाल झंडी लगाई है।
विज्ञापन



लखनऊ के आशियाना कॉलोनी निवासी इंदु जायसवाल ने वर्ष 2021 में ठाकुर नगर की गाटा संख्या 64 की 0.474 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसमें करीब 15 लाख 40 हजार पांच सौ रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी पकड़ी गई। वहीं, ब्याज और निबंधन शुल्क व अर्थदंडड मिलाकर कुल राशि 26 लाख 11 हजार 648 रुपये हुई थी। इसे इंदु जायसवाल जमा नहीं कर पाईं। इसके बाद बुधवार को उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेंद्र मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम ने जमीन को कुर्क करने की कार्यवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें