फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव चीनी मिल के खिलाफ आरसी

Sun, 02 Aug 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश के बाद डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार ने चीनी मिल से 208.12 करोड़ रुपये वसूली की आरसी जारी की है। प्रशासन की इस कार्यवाही से मिल प्रबंधतंत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिले की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 44587.45 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए 15 जुलाई तक बकाये मूल्य में से 75 प्रतिशत का भुगतान करने के निर्देश दिए थे।

प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सर्वाधिक बकायेदार हरगांव चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार के निर्देश दिए थे।

अब डीएम ने सख्ती दिखाते हुए हरगांव चीनी मिल की आरसी जारी करने के निर्देश डीसीओ को दिए। डीसीओ ने हरगांव मिल पर बकाया मूल्य 198.93 व ब्याज 9.19 कुल 208.12 करोड़ की आरसी जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत ने बताया कि हरगांव चीनी मिल पर सर्वाधिक बकायेदारी है। मुकदमा दर्ज करने बाद अब आरसी जारी कर पत्रावली गन्ना आयुक्त के यहां भेजी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें