फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान नंबर से कॉल रिसीव करते ही बैलेंस जीरो

Wed, 06 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सावधानी बरतने से मिल सकती राहत
विज्ञापन

राकेश चड्ढा के मोबाइल पर +3774..... से हर दूसरे दिन मिस्ड कॉल आती रहती थी। कॉल रिसीव करने पर कोई आवाज नहीं आती, बल्कि मोबाइल हैंडसेट में गड़बड़ की शिकायतें आने लगीं। इससे बचने को उन्होंने नंबर को ट्रयू कॉलर के स्पैम ऑप्सन में डालकर ब्लॉक कर दिया। तब राहत मिल सकी।

हैंडसेट में खराबी का बना रहता डर
अमित मिश्रा के मोबाइल पर +2245.... नंबर से मिस्ड कॉलें आने का सिलसिला चल रहा है। हांलाकि उन्होंने पोस्टपेड कनेक्शन ले रखा है, जिसके चलते बैलेंस जीरो होने का खतरा नहीं है, लेकिन हैंडसेट में खराबी का डर फिर भी सता रहा है।  
विज्ञापन


अनजान नंबर से आने वाली कालें उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनीं हैं। इन कॉलों से अक्सर बैलेंस साफ हो जाता है तो मोबाइल सेट तक में समस्या आ जाती हैै। कई बार तो मोबाइल बंद हो जाता है और उसकी सारी सामग्री साफ हो जाती है। मोबाइल पर अंजान नंबरों से आने वाली मिस्ड कॉलों ने उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कॉल रिसीव करने पर बात नहीं होती, पर बैलेंस जीरो हो जाता है।

यह चंद केस बानगी भर हैं। दरअसल, इन मिस्ड कॉल्स ने हर दूसरे मोबाइल धारक की नींद उड़ा रखी है। उपभोक्ता नुकसान उठाने के बाद कुछ न कर पाने की हालत में खुद को ठगा महसूस कर रहा है। मोबाइल विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की कॉल्स बाहर के देशों से आती हैं।
विज्ञापन


ह काम करने वाले लोग इस क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं। एक तरह से इन्हें हैकर कह सकते हैं। इंटरनेट के जरिए यह लोग कहीं भी बैठकर इस तरह की कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। नंबर के जरिए यह जान पाना मुश्किल है कि कॉल्स कहां से आती हैं। हर बार यह लोग नंबर बदल देते हैं। इन नंबरों पर वापस कॉल करने पर यह नॉट रिचेबल या फिर नंबर मौजूद न होने का पता चलता है। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें