फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिकअप पर लदा राशन पकड़ा

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ration
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीणों ने राशन लेकर जा रही पिकअप को रोक लिया। जिसके बाद एसडीएम को सूचना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पूर्ति विभाग व पुलिस टीम ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


बिसेडी के ग्रामीणों ने बुधवार को राशन से लदी एक पिकअप को रोक लिया। गाड़ी पर गेहूं लदा हुआ था। ग्रामीणों ने एसडीएम व पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि यह गेहूं कोटेदार ने बेचा है।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पूर्ति विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिया और राशन से लोड पिकअप को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


जिसके बाद राशन की जांच शुरू हो गई। पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी कोटेदार के गोदाम की जांच कर राशन का मिलान स्टॉक से किया जाएगा। तब कहीं सच्चाई सामने आएगी। एसडीएम बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण कोटे का राशन बता रहे हैं और काला बाजारी का आरोप लगा रहे हैं। जांच के आदेश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें