फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो दे दिया तीन तलाक

Tue, 30 May 2017 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
tripel talak
विज्ञापन
दहेज में भैंस व कूलर न मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे परेशान पीड़िता ने मुख्यमंत्री से जनता दरबार में शिकायत की। मामले में पुलिस ने उसके पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि सीओ महमूदाबाद का कहना है कि पीड़िता उनके पास आई थी। उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री से शिकायत की होगी, लेकिन वहां से अब तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। 

थानगांव के सरैंया छतौना निवासी अकीलुन निशा का कहना है कि करीब एक साल पूर्व मो. सामून के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


दहेज में भैंस, कूलर, 20 हजार रुपये व बाइक की डिमांड की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मारापीटा जाता था। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को दी तो मायके वालों ने दहेज दे पाने में असमर्थता जाहिर की।

जिसके बाद उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि तलाक होने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने 24 मई को जनता दरबार में मुख्यमंत्री से शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पति मो. सामून, देवर मो. शुएब, सास जालिमा, ससुर जाकिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना को लेकर सीओ महमूदाबाद जितेंद्र कुमार का कहना है कि महिला उनके कार्यालय आई थी। उसने प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी तक उनके पास कोई पत्र नहीं आया है। हो सकता है कि उसने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की हो। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें