सीतापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समाजसेवियों ने गुरुवार को जरूरतमंदों को राशन व मॉस्क का वितरण किया। यह अभियान लॉकडाउन की शुरुआत से ही चलाया जा रहा है। राशन पाकर गरीबों ने राहत महसूस की।
अमर उजाला फाउंडेशन मार्च से ही गरीबों को राशन, साफ सफाई किट व मास्क का वितरण कर रहा है। इस काम में समाज के कई प्रतिष्ठित लोग मिलकर योगदान दे रहे है। गुरुवार को देवेद्र नाथ मिश्र, रामचंद मिश्र, बाल विनोद चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, ऋषि प्रकाश बाजपेई, संदीप शुक्ला, नीलम वर्मा, रेनू अवस्थी, सदानंद दुबे, चेयरमैन क्रय विक्रय समिति मनोज तिवारी, श्री बिहारी जी सेवा समिति द्वारा नवीन चौक के आसपास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा व प्रधानाध्यापिका रेनू अवस्थी की तरफ से गरीबों को मास्क का वितरण किया गया।
बिसवां में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को कोरोना योद्धा के रूप में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे पुलिस कर्मियों को अमर उजाला फाउंडेशन और अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा के संयुक्त तत्वावधान मे सम्मानित किया गया। कोरोना वारियर्स को अमर उजाला प्रतिनिधि विपिन बिहारी वर्मा, आशीष गुप्ता अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अमित जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, मनोज कुमार, रिंकल पीयूष ने मास्क व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
लहरपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी हसीन अंसारी व पूर्व सभासद उमेश कुमार ने नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में 330 जरूरतमंदों को हाथ धोने के लिए साबुन एवं मास्क का वितरण किया।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को साफ सफाई और कोरोना महामारी से बचने के बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवीद्र कुमार दीक्षित व जिलामंत्री संकेत वर्मा के निर्देशन में प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन का वितरण किया गया। इलसिया पार्क के समीप स्थिति एचपी पेट्रोल पंप के सामने वितरण स्थल बनाकर लगातार वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष खैराबाद सुशील गुप्ता, खैराबाद मंत्री प्रदीप वर्मा, संगीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
रामपुर मथुरा में पत्रकार संघ रामपुर मथुरा के द्वारा कोरोना योद्वाओ को सम्मानित किया गया। इनमें उप जिलाधिकारी महमूदाबाद गिरीश कुमार झा, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रीती सिंह, पशु चिकित्साधिकारी रामपुर मथुरा राकेश मलिक, इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार, सहायक प्रबंधक विवेक वर्मा, उप डाकपाल हेमन्त यादव को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकार संघ रामपुर मथुरा के अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, महामंत्री त्रिभुवन वर्मा, मंत्री अशोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, राम खेलावन शर्मा, हरिशंकर शुक्ल, राम सेवक वर्मा आदि उपस्थित रहे।