फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेंटिंग व लोकगीत प्रतियोगिता में रशिका अव्वल

Sun, 04 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय डिग्री कॉलेज महमूदाबाद के नरोत्तम दास सांस्कृतिक क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान हुई पेंटिंग व लोकगीत प्रतियोगिता में रशिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के दौरान महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी श्रद्धा श्रीवास्तव, संदीप कुमार व सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं को संगीत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। हारमोनियम पर क्लाॅसिकल संगीत के रियाज करने की कला को भी विद्यार्थियों को सिखाने के साथ वाद्ययंत्रों और गायन से जुड़ीं सामान्य जानकारियां प्रदान कीं।

इस दौरान कैनवस पेंटिंग के साथ लोकगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें रशिका सिंह को प्रथम, प्रियंका कुमारी को द्वितीय तथा श्रद्धा भार्गव व अनुष्का मौर्या को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर क्लब प्रभारी प्रो. ज्योति शाह, डॉ. जेबा खान, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रार्थना सिंह, डॉ. मुंतजिर कायम, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह, डॉ. लक्ष्मी, अंजलि व डॉ. प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें