फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े के बैग में निकला दुर्लभ प्रजाति का सांप

Thu, 08 Sep 2016 11:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बरामद सांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान से आए कपड़े के थैले में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने सांप को लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया है। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद कस्बा निवासी रबी अहमद मंसूरी का दरी का कारोबार है। वह राजस्थान से कच्चा माल मांगते हैं। गुरुवार को गोदाम में रखे कपड़े के एक बड़े थैले से मजदूर दरी का कपड़ा निकाल रहे थे। इसी बीच एक डिब्बे को खोलते ही मजदूरों के होश उड़ गए। डिब्बे में कपड़े के नीचे सुनहरे रंग का सांप फन फैलाए बैठा था।

मजदूरों के मुताबिक उसका फन तो सुनहरा था, जबकि बाकी का शरीर लाल रंग का था। घबराए लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में विभाग की टीम दरी गोदाम में पहुंची और सांप को पकड़ लिया। वन विभाग भी सांप की प्रजाति के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


गोदाम स्वामी का कहना है माल राजस्थान से आया है, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है, कि यह सांप राजस्थान से ही आया है। उधर, नागरिकों का कहना था कि पकड़ा गया सांप तक्षक प्रजाति का है। हालांकि वन विभाग इससे इन्कार कर रहा है।

वन विभाग की टीम ने सांप को लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया है। उनके मुताबिक लखनऊ से इस सांप को मंगाया गया था। डीएफओ राकेश चौधरी ने बताया कि कस्बे में दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला था। उसकी प्रजाति की पुष्टि नहीं हो सकी है। सांप तीन फीट लंबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें