फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नित्यक्रिया को गई एक किशोरी को दबोच कर गांव के ही युवक ने बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। 17 साल की किशोरी गुरुवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी।
विज्ञापन

इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कमलू यादव ने उसे दबोच लिया और घसीट कर पड़ोस की बाग में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची। उसने परिवार वालों को घटना बताई। परिवार के लोगों ने पुलिस को अवगत कराया।
एसओ अटरिया करुणेश सिंह का कहना है कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी कमलू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें