फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रामकोट एसओ जंगबहादुर नपे, 28 अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 09 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना प्रभारी जंगबहादुर पांडेय को बृहस्पतिवार को स्थानांतरित कर दिया गया। उनके स्थान पर सुरेश कुमार को रामकोट की कमान सौंपी गई है। विभिन्न थानों में तैनात 28 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी मिश्रित तहसील गए थे। वहां भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव ने एसओ पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर एक पीड़ित पर सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया था। अब रामकोट एसओ जंग बहादुर पांडेय को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सुरेश पटेल को थाने की कमान दी गई है, जो एक पूर्व माननीय के करीबी बताए जाते हैं।
महोली में तैनात आरक्षी अभिषेक चंदेल, अश्विनी ढाका, महमूदाबाद में तैनात नजरूल हसन, लक्ष्मी नारायण, योगेंद्र, बिसवां में तैनात आरक्षी धर्मेंद्र, निखिल ढाका, गौरव कुमार, राजू सरोज, मिश्रिख में तैनात मुख्य आरक्षी अनिल मिश्रा, हरगांव में तैनात कृष्णानंद समेत 28 आरक्षी, मुख्य आरक्षियों को लाइनहाजिर किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह सभी आरक्षी थाने में काफी समय से तैनात थे। साथ ही थानाध्यक्षों के करीबी रहे हैं। इसलिए सभी को लाइन का रास्ता दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें