रामगढ़ चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुरू हो गया। मिल अफसरों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के सबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मिल अफसरों व अतिथिगणों ने पूजन के बाद डोंगे में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ किया।
मिल के उप अधिशासी निदेशक एनसी पालीवाल ने कहा कि किसान साफ-सुथरा व ताजे गन्ने के साथ पर्ची के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति करें। वर्तमान शरदकालीन बुवाई की भांति बसंतकाल में भी उन्नतशील प्रजातियों की ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल में बुवाई करें।
मिल के गन्ना सलाहकार डॉ. जीडी पांडेय ने कहा कि पेराई सत्र के शुभारंभ पर केन कॅरिअर पर लगी प्रदर्शनी से किसान लाभ उठाएं। इस मौके पर मिल के सहायक महाप्रबंधक यूके पाठक, एमएस शुक्ल, डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।