फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई से बंद होगा ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड

Sat, 09 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
विज्ञापन
ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड पर आमान परिवर्तन के लिए 15 मई से इस रूट को बंद कर दिया जाएगा।  इस रूट की सभी ट्रेनें छह महीने के लिए रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग से बात की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र के मुताबिक रेल विकास निगम लिमिटेड को गेज कन्वर्जन का काम करना है।
विज्ञापन


इसकेलिए 15 मई से रूट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ऐशबाग से सीतापुर होते हुए मैलानी व पीलीभीत तक गेज कन्वर्जन होना है। इसके लिए हजार करोड़ रुपये का बजट है। इसमें से 350 करोड़ रुपये से लखनऊ से सीतापुर तक की 80 किलोमीटर लाइन का गेज कन्वर्जन होना है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के बीच बैठकें लगातार चल रही हैं। आमान परिवर्तन के दौरान करीब 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें रोजाना सफर करने वाली तकरीबन छह हजार यात्रियों को असुविधाएं होंगी।  ब्रॉड गेज होने के बाद इस लाइन का विद्युतीकरण होगा, जिससे इस रूट पर भी मेमू चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें