फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल और बस सुविधाएं आज रहेंगी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू का असर रेल और परिवहन सेवाओं पर भी रहेगा। दोनों सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी, जहां ट्रेनों का आवागमन शनिवार रात से बंद हो जाएगा, वहीं बसों का संचालन रविवार सुबह छह बजे से ठप होगा। ऐसे में अगर आप इन सुविधाओं के सहारे यात्रा करने की सोच रहे हैं तो घरों से न निकलें और पीएम की अपील का समर्थन कर कोरोना वायरस को खत्म करने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू को लेकर डिपो ने बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। सुबह से रात तक बसों के पहिए नहीं घूमेंगे। इसको लेकर शनिवार को बस स्टॉप पर मुसाफिरों को जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। एआरएम विमल राजन ने बताया कि सीतापुर डिपो 188 बसें हैं। रविवार को सुबह सात बजे से नौ बजे जनता कर्फ्यू रहेगा। इसको लेकर निगम ने बसें रूट पर न चलाने का फैसला लिया है।
बताया कि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक सभी बसों का संचालन ठप रहेगा। 10 बजे के बाद अगर यात्री आते हैं, उपलब्धता होती है तो उसे देखते हुए बसें रूट पर भेजी जाएंगी। शनिवार को इस बारे में लोगों को बस स्टॉप पर जानकारी दी गई और कोरोना वायरस से बचाव के लिए बस अड्डे पर लगी एलईडी के जरिए जागरूक भी किया गया। बताया कि यात्री बिल्कुल नहीं आ रहे हैं। इसलिए बसें परिसर में खड़ी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई एक्सप्रेस भी निरस्त
रविवार को सीतापुर जंक्शन से होकर आने-जाने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। शनिवार को भी चार ट्रेनें रद्द रहीं। शनिवार रात से खड़ी होने वाली ट्रेनों का आवागमन रविवार रात को दस बजे के बाद शुरू हो सकेगा। जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर रेलवे ने ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
गोरखरपुर से चलकर सीतापुर के रास्ते मैलानी जाने वाली ट्रेन 5009, मैलानी से चलकर गोरखपुर को जाने वाली 5010 रद्द रहेगी। डालीगंज से सीतापुर को आने वाली 55064, सीतापुर से लखनऊ को जाने वाली 55065 कैंसल कर दी गई हैै। इसी तरह सीतापुर से बुढ़वल को जाने वाली 55038, बुढ़वल से सीतापुर को आने वाली 55037 को भी रद्द कर दिया गया है।
जंक्शन अधीक्षक ने बताया कि अभी तक इन ट्रेनों के कैंसिल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। ये ट्रेनें शनिवार की रात 12 बजे जहां पर, जिस स्टेशन होंगी, वहीं पर खड़ी हो जाएंगी। इसके बाद रविवार रात 10 बजे के बाद इनका संचालन शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि सीतापुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें