फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पेट्रोल पंपों पर छापे, मिला कुछ भी नहीं

Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की जांच के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर व बिसवां में तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। हालांकि जांच के दौरान पेट्रोल पंपों पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। 
विज्ञापन


शहर में एसडीएम विनोद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह,जिला बांट-माप अधिकारी मुकुल रंजन उपाध्याय, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नवीन कुमार ने शहर के केटीएस पेट्रोल पंप व प्रकाश पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।

यहां पर लीटर में तेल नापकर देखा गया। जिसके बाद इंजीनियरों ने पंप की जांच की। इंजीनियरों ने मशीन में चिप की तलाश की, लेकिन चिप कहीं नहीं मिली। इसी दौरान अधिकारियों की टीम ने प्रकाश पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर भी इंजीनियरों ने मशीनों को खोलकर चिप की तलाश की। वहीं लीटर में पेट्रोल भर कर नाप देखी। देर शाम तक यहां पर मशीनों की जांच चल रही थी। उधर, दोपहर बाद एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह ने सीओ शेषमणि पाठक व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मूसाराम भगवानदास पेट्रोल पंप पर छापा मारा। मशीनों के पुर्जे देखे गए। करीब तीन घंटे की जांच के बाद पंप को क्लीन चिट दे दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें