फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण क्लीनिक पर छापा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद इलाके में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार कर उसे सीज कर दिया। सोमवार को एसडीएम अमित भट्ट, एसीएमओ डॉ. राजशेेखबर ने मछरेहटा चुंगी खैराबाद मार्ग के पास स्थित लखनऊ पॉली क्लीनिक, हाईवे क्लीनिक, मछरेहटा रोड स्थित फिजियो थेरेपी सेंटर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ पॉली क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकरण डॉ. अली इमरान कर रहे थे। यहां तीन मरीज भर्ती मिले। यहां मिली एक्सरे मशीन का पंजीकरण नहीं हुआ था और इसका संचालन अनट्रेंड कर्मचारी कर रहा था। क्लीनिक पर बहुत ज्यादा दवाओं का भंडारण हुआ था। जिसमें से कुछ की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी।
एसीएमओ ने बताया कि इस बारे में डॉ. अली इमरान कोई जवाब नहीं दे सके। संयुक्त टीम ने अगले आदेशों तक उनका क्लीनिक सील किया गया। इसके बाद टीम ने हाईवे क्लीनिक एवं फिजियोथेरेपी सेंटर मछरेहटा रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय याकूब फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद मिले।
विज्ञापन

ये क्लीनिक पंजीकृत थी, लेकिन वर्ष 2020-21 में पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही क्लीनिक पर बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी नियमानुसार नहीं हो रहा था। टीम ने इन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें