सीतापुर। डीएम के आदेश पर सोमवार को जिले की अलग-अलग तहसीलों मे पांच टीमों ने रसायनिक उर्वरकों की निजी और सरकारी दुकानों पर छापे मारे। 61 दुकानों पर हुई कार्रवाई में 15 संदिग्ध उर्वरकों के नमूने जुटाए गए, जबकि नौ दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इस कार्रवाई से खाद दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पांच टीमों का गठन कर उर्वरकों के निजी/ सहकारी प्रतिष्ठानों पर अभिलेखों का मिलान स्टाक के अनुसार, गुणवत्ता के परीक्षण हेतु उर्वरक नमूने जांचने के लिए छापे मारे गए। टीमों में उर्वरक निरीक्षक तहसील सदर, लहरपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्यामनरायन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक तहसील मिश्रिख, महोली, भूमि सरंक्षण राजितराम, उर्वरक निरीक्षक तहसील सिधौली, भूमि सरंक्षण अधिकारी आरके यादव, उर्वरक निरीक्षक तहसील बिसवां, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर अख्तर हुसैन, उर्वरक निरीक्षक तहसील महमूदाबाद ने कार्रवाई की है।