फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का फूंका पुतला

Thu, 18 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल विश्वविद्यालय के भारत विरोधी छात्रों का पक्ष लेने पर गुरुवार को युवाआें ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मालूम हो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में कुछ छात्राें ने भारत विरोधी नारे लगाए व अफजल गुरू का समर्थन किया। ऐसा कृत्य करने वाले छात्रों का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया। इसके विरोध में गुरुवार को महोली के युवाओं ने पैदल जुलूस निकाला।

उसके बाद महोली के बड़ागांव चौराहा पहुंचे। यहां पर उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद व देशद्रोही मुर्दाबाद के नारे लगाए। जुलूस की अगुवाई मोनू दीक्षित ने की। युवाओं का कहना था राहुल गांधी का यह कृत्य देशद्रोही है। उन्होंने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन


इन लोगों का समर्थन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए जिससे दोबारा वह ऐसा न कर सकें। इस मौके पर राजू, अनुराग सिंह, मृत्युंजय सिंह, छोटू दीक्षित, सूर्यांश बाजपेई, नवीन शुक्ला, नमन, दीपांशु, धनंजय सिंह यादव सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें