फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छुट्टा पशुओं के गले में लगाई जाएगी रेडियम बेल्ट

Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नैमिषारण्य में विभागीय अ​धिकारियों के साथ बैठक करते  पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को नैमिषारण्य में विभागीय समीक्षा की। चरागाहों की जमीन से कब्जे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि एक वृहद अभियान चलाकर नैमिषारण्य क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में छुट्टा पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट पहनाने का कार्य करने जा रहे हैं जिससे रात को सड़क पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। छुट्टा गायों को पालने पर सरकार प्रति गाय 50 रुपये का अनुदान दे रही है। यदि कोई व्यक्ति चार गाय पालता है तो उसे 6000 रुपये मासिक अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी हम कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गायों की नस्ल सुधार का कार्य कर रहे हैं। छुट्टा गोवंश से निजात के लिए हम छोटी ऊंचाई के बछड़ों के बंध्याकरण का कार्यक्रम चला रहे हैं जिससे छुट्टा गोवंश की समस्या पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन


नैमिषारण्य में पशु डॉक्टर की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। पैरावेट पशुमित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ज्ञापन देकर एक वर्ष का बाकी प्रोत्साहन भत्ता दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के सहयोग से चरागाह से कब्जों को तत्काल हटवाया जाय। बैठक के दौरान एसडीएम मिश्रिख शैलेंद्र मिश्र, सीओ सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें