फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाने में ट्रेंड होंगे शिक्षक

Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित होगा। इसके जरिये शिक्षकों को बेहतर तरीके से नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों को 14 जुलाई से 20 सितंबर के मध्य प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र के सभी शिक्षक शामिल होंगे। इससे पहले डायट के माध्यम से पांच दिवसीय ट्रेनिंग देकर प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच संदर्भदाता को निपुण किया जा चुका है।

अब ये संदर्भदाता अपने विकासखंड के प्रत्येक शिक्षक को ट्रेनिंग देंगे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पाठ्यपुस्तकें, कार्यपुस्तिकाएं और शिक्षक मार्गदर्शिकाएं सिर्फ दस्तावेज नहीं हैं बल्कि बच्चों के लिए बेहतर सीखने के साधन हैं। जब शिक्षक इनका उद्देश्य समझेंगे तभी वे बच्चों को सही दिशा में ले जा सकेंगे। इसके लिए बीईओ को तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें