फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सीतापुर की राधा दिखाएंगी व्हीलचेयर का नवाचार

Wed, 02 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
राधा 
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए लखनऊ मंडल से चयनित पांच बाल वैज्ञानिकों में जिले की कक्षा सात की छात्रा राधा देवी भी शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरछाता की छात्रा राधा ने एडॉप्शन ऑफ व्हील चेयर फॉर हैंडीकैप्ड मॉडल तैयार किया है। अब वह 15 और 16 सितंबर 2026 को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय आवासीय मेंटरशिप कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर मॉनक योजना 2023-24 और 2024-25 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश से कुल 42 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं। इनमें लखनऊ मंडल के पांच मॉडल शामिल हैं। लखनऊ से शोभित राज का गेहूं धुलने की मशीन, अभिनंजय पांडेय का नॉन न्यूटोनियन लिक्विड बेस्ड स्पीड ब्रेकर और मान्या श्रीवास्तव का सुविधाजनक सीढ़ी मॉडल चयनित भी हुआ है। उन्नाव के शिवम का स्मार्ट सिंक फॉर किचेन मॉडल भी चयनित है।
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मॉडल की प्रभावी प्रस्तुति के गुर सिखाएंगे। चयनित छात्र और एक सहयोगी का यात्रा, ठहरने व भोजन का खर्च एनआईएफ वहन करेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारी कराकर राष्ट्रीय प्रदर्शनी में मॉडल चयनित कराने का प्रयास होगा, जिससे विद्यार्थियों को सकूरा साइंस प्रोग्राम के तहत जापान यात्रा का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें