फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला बाल संरक्षण समिति एवं रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने योजना में लंबित सभी मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत लंबित प्रकरणों को संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति द्वारा सभी 75 प्रकरणों पर गहन विचार करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में चिकित्सकीय सलाह का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शासन से दी जाने वाली राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। डीएम ने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण तथा बाल विवाह रोकथाम पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के विषय में अधिक से अधिक जागरूकता प्रसारित की जाय। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बच्चों की सुरक्षा व विकास को किए जा रहे प्रयासों, समन्वय, अपेक्षाओं एवं कठिनाइयों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें