फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही की खुदकुशी से पुलिस पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद थाने में शनिवार को महिला आरक्षी द्वारा सरकारी पिस्टल से खुदकुशी करने के पुलिसिया दावे पर मृतका के पिता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता कहा कहना है कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने खुदकुशी क्यों की, उसे पिस्टल कैसे मिल गई, दीवान पिस्टल रखने के बक्से की चाभी क्यों छोड़ गए, पुलिस अब तक घटना के सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं जुटा पाई और महिला आरक्षी के बरामद मोबाइल में क्या राज दफन हैं... सहित कई सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं हैं। ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि खैराबाद थाने में हद दरजे की लापरवाही बरती गई है।
महिला आरक्षी की मौत के बाद कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। छोटे हथियारों के जखीरे के बक्से की चाभी थाना कार्यालय में सहायक को आसानी मिल जाना अनुशासित महकमे की लापरवाही बयां करने को काफी होगी। सूत्रों का कहना है कि महिला आरक्षी पिछले कई दिनों से परेशान थी। महिला आरक्षी के परेशान रहने की खबर पूरे थाना स्टाफ को थी।
विज्ञापन

अगर समय से थाने के जिम्मेदार चेत जाते तो शायद यह घटना न होती। महिला आरक्षी के पिता व भाई ने भी यह कहकर कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि, पुलिस अफसर इस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच करने का दावा कर रहे हैं। बुलंदशहर की रहने वाली महिला आरक्षी शोभा चौधरी पुत्री कुंवरपाल सिंह दो साल से खैराबाद थाने में तैनात थी। पुलिस का दावा है कि उसने शनिवार को सरकारी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
सीओ सिटी कर रहे जांच
जिस पिस्टल से महिला आरक्षी को गोली लगी, वह पिस्टल किसके नाम अलॉट थी। घटना के समय दीवान कहां थे। महिला आरक्षी को चाभी कैसे मिली गई सहित ऐसे कई सवालों के जवाब सीओ सिटी योगेंद्र सिंह तलाश रहे हैं। महिला आरक्षी के मोबाइल के जरिए भी घटना से जुड़े कोई तथ्य तलाशने की कोशिशें हो रही हैं। प्रभारी एसपी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज गायब होने की चर्चाएं
सूत्र बताते हैं कि महिला आरक्षी की गोली लगने से मौत का राजफाश करने के लिए थाने के जिस सीसीटीवी फुटेज लेने की बात की जा रही है, वह फुटेज गायब हैं। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस फुटेज नहीं ले पाई। प्रभारी एसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज जुटाने का काम चल रहा है। गायब होने की बात नहीं है।
पोस्टमार्टम में नहीं निकली बुलेट
महिला आरक्षी शोभा चौधरी ने दाहिनी ओर सिर में गोली मारी थी और बुलेट बाईं ओर से बाहर निकल गई। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सूत्र बताते हैं कि गोली सिर के दाहिनी ओर लगी और बाईं ओर निकल गई। पोस्टमार्टम में बुलेट नहीं मिली है। जांच के लिए विसरा व स्लाइड भी सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम करने वाली पैनल में डॉ. इंद्र सिंह, डीके गंगवार व महिला चिकित्सक जुबेरिया शामिल रहे। भोर करीब पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें