कमलापुर (सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय चितरेहटा में लगे बरगद के पेड़ पर मंगलवार को अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर करीब सात फीट लंबा था। सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची।
वन विभाग की टीम जब अजगर को नहीं पकड़ पाई तो दमकल टीम को बुलाया गया। चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर ऋषभ व दमकल की मदद से वन विभाग ने अजगर को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अजगर पेड़ की डाल से लटक गया था। इस वजह से रेस्क्यू करने में परेशानी आई। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।