फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 5 दिसंबर को होगा अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Wed, 08 Oct 2025 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपियां तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के वार्डों की भी मैपिंग की जाएगी ताकि ग्राम पंचायत वार्डवार मतदाताओं की संख्या आदि का निर्धारण हो सके। यह काम 4 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 5 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

पंचायत मतदाता सूची को अनंतिम रूप देने के लिए बीएलओ की ओर से कार्यवाही की जा रही है। सात अक्तूबर से मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने काम शुरू किया गया है। यह कार्य 24 नवंबर तक किया जाएगा। 25 नवंबर से मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र और मतदान स्थलों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्ड की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग कर फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य किया जाएगा। यह काम चार दिसंबर तक पूरा किया जाना है ताकि पांच दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जा सके।
अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इसका आमजनों की ओर से छह से 12 दिसंबर तक निरीक्षण किया जा सकता है जिससे वह 13 से 19 दिसंबर तक दावा और आपत्ति दाखिल कर सकें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तय समय में करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें