फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आबादी वाले गांव में पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के उस राजस्व गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जहां की आबादी कम है। साथ ही गांव दो नदियों से घिरा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर हंगामा काटा और अधिक आबादी वाले गांव में भवन बनाने की मांग की है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेउसा विकास खंड की ग्राम पंचायत के राजस्व गांव खरहरा के नागेंद्र पांडेय, सुशील, राजाराम, रमेश, घनश्याम, रमेश सिंह, बबलू कुमार, नंदलाल, राम सागर, जगदेव, मुरली, इंद्रजीत, विनोद, श्यामलाल, खेलावन, कैलाश आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने लामबंद होकर गांव में प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल आदि के खिलाफ जमकर हंगामा काटा।
इन पर आरोप लगाते हुए बताया कि खरहरा राजस्व गांव में जमीन भी उपलब्ध उसके बावजूद ग्राम बिना खुली बैठक के ही पंचायत भवन का प्रस्ताव पास कर लिया गया। जबकि खरहरा गांव की आबादी एक हजार है। जहां निर्माण किया जा रहा वहां की आबादी मात्र 400 है। गांव दो नदियों से गांव घिरा हुआ है। ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। लोगों ने जांचकर खरहरा गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग अफसरों से की है। खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद ने बताया अगर गांव में जगह मिल रही है तो वहीं बनना चाहिए। जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें