फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा की शिकार पीड़िता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। एक महिला नेता के घर मदद के लिए रह रही घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता ने नेता और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही इस मामले में पीड़िता ने पीआरवी में तैनात एक सिपाही पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नाम सामने आने पर सिपाही के खिलाफ भी पुलिस ने लिखा-पढ़ी की है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के असल कुचलाई गांव निवासिनी मुक्ता कंचन का आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसने कमलापुर थाना क्षेत्र के हरदी पुरवा गांव की बिंदेश्वरी से मदद मांगी। उसका कहना है कि बिंदेश्वरी की पुत्री से पहचान होने की वजह से उसके पास मदद मांगने आई थी। महिला ने उसे थाने में मुकदमा दर्ज कराकर इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिया था लेकिन वह केस दर्ज कराने के बजाय निजी स्तर पर समझौते के प्रयास में लग गई।
पीड़िता का आरोप है कि बिंदेश्वरी उससे अपनी मनमर्जी के कई अवैध काम कराना चाहती थी लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर बिंदेश्वरी, उसके पति व बेटी ने मारपीट की। जानकारी होने पर यूपी 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता और बिंदेश्वरी को थाने ले आई। पीड़िता ने बिंदेश्वरी सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने पीआरवी में तैनात सिपाही मुकेश यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिधौली को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में सिपाही मुकेश यादव पर लगे आरोपों को लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। मुकेश यादव 35वीं वाहिनी पीएसी का जवान है। उसकी ड्यूटी पीआरबी में लगी हुई थी। उसके खिलाफ 35वीं वाहिनी पीएसी को रिपोर्ट जाएगी। कार्रवाई संबंधित पीएसी वाहिनी से ही होगी।
वर्जन
पीआरवी टीम को एक महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मुक्ता कंचन व आरोपी महिला बिंदेश्वरी को थाने ले आई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिंदेश्वरी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जांच में बिंदेश्वरी के बारे में कई और शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें