फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को विरोध मनाएंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश के अधिवक्ताओं की हत्या की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में 29 जुलाई को अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। यह आंदोलन पूरे प्रदेश में होगा।
विज्ञापन

यूपी बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बार काउंसिल की तत्कालीन चेयरमैन दर्वेश सिंह यादव की आगरा में, अधिवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा की प्रतापगढ़ में और अधिवक्ता सुरेश पटेल की इलाहाबाद में दिनदहाडे़ हत्या कर दी गई।
पर अधिकांश मामलों में प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। जिस कारण प्रदेश के अधिवक्ता समाज में आक्रोश व्याप्त है। शुक्ल ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को 50 हजार की क्षतिपूर्ति देने, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी के साथ उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ल ने पिछली सरकार द्वारा अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए बजट में प्रतिवर्ष 40 करोड़ का प्राविधान वर्तमान सरकार द्वारा बंद किए जाने की निन्दा तथा वर्तमान सरकार द्वारा लोक सभा चुनाव से पूर्व घोषित ग्रुप इंश्योरेंस की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किए जाना तथा युवा अधिवक्ताओं को स्टाईपेंड दिए जाने की योजनाओं को तत्काल लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें