फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस न मिलने से खफा उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल रही है। हर बार कुछ न कुछ बहाना बताकर उन्हें टकरा दिया जाता है। शनिवार को रक्षाबंधन है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को गैस मिल नहीं रही है। गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं में रोष था।
विज्ञापन


शुक्रवार को नाराज उपभोक्ता सड़क पर उतरे और गैस एजेंसी के समक्ष नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर मार्ग जाम कर दिया, जिससे वहां पर जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मार्ग बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें