फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। करीब एक सप्ताह से लगातार रात को बिजली गुल हो जाने के चलते अमीरगंज वार्ड के नागरिकों का सब्र शुक्रवार देर रात जवाब दे गया। पावर हाउस पहुंचकर लोगों ने प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अमीरगंज वार्ड के लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से रात में आपूर्ति बंद रहती है। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शुक्रवार रात बिजली गुल होते ही लोग भड़क उठे।
आक्रोशित नागरिकों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पावर हाउस पर उनकी समस्या सुनने के लिए मौके पर कोई भी विभागीय अधिकारी उपस्थित नहीं था। संविदा कर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अमीरगंज में ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। सुबह सही कर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें