फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोर्ड बैठक में पास हुए 2.5 करोड़ के प्रस्ताव

Sat, 30 Aug 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में शामिल अध्यक्ष व सभासद।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक पालिका सभागार में हुई। इसमें 2.5 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। इसकी कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी। पालिका द्वारा पहले ही तीन करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद अहमद की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासद लल्लन खान, हक नवाज, मधु, मोहम्मद शोएब, रहमत अली, सन्नो, शबनम खातून, मोहम्मद रफी, अब्दुल मोबीन, आफताब अहमद, विजय कश्यप, मनीष शुक्ला ने अपने-अपने वार्डों में 2.5 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। समर्थन उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया।
अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने अवर अभियंता को लागत बनाने के लिए निर्देशित किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सभी मुख्य मार्गों पर तीन करोड़ की कार्य योजना शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। बैठक में सभासदों ने सफाई व्यवस्था के लिए डोर टू डोर ठेके पर कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। सभासद लल्लन खान ने छोटी ट्राली क्रय करने, 25 अदद ठेलिया, झाड़ू, चूना, फिनायल व कीट नाशक दवाएं क्रय करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

प्रकाश व्यवस्था के लिए सभासदों ने बल्ब, सोडियम स्ट्रीट लाइट, केबिल सभी वार्डों पर तिरंगा लाइटें आदि क्रय करने का प्रस्ताव रखा। पेयजल व्यवस्था के लिए सभासदों ने निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले पाइप लाइन डलवाने की मांग की। अंत में पालिकाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें