फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुजुर्गों की पेंशन डकारने वाले अधिकारी की संपत्ति कुर्क

Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वर्ष 2020 से 2023 तक तैनात रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान मऊ निवासी राजेश कुमार ने गरीब बुजुर्गों की पेंशन हड़पकर वाहन और मकान खरीदे, लेकिन जांच में फंस गया।
विज्ञापन

नौकरी गई और अब संपत्ति भी उसकी न रही। तीन वर्ष पूर्व हुए घोटाले में बुधवार को उसकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किया गया था। आरोपी अधिकारी की अटरिया स्थित करीब साढ़े चार करोड़ की कृषि भूमि को कुर्क किया गया है। इनके कार्यकाल में सीतापुर में पारिवारिक लाभ योजना घोटाला हुआ था।
राजेश को शासन ने तीन माह पूर्व बर्खास्त किया था। फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले में सदर तहसील में तैनात रहे लेखपाल राधेश्याम यादव ने शहर कोतवाली में एक जनसुविधा केंद्र संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें