फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का करें शीघ्र भुगतान : मिनिस्ती एस

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। जिले की नोडल अफसर महानिरीक्षक निबंधन मिनिस्ती एस ने भ्रमण के तीसरे दिन मंगलवार को लहरपुर मंडी स्थिति धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहां तौल कराने के लिए आए किसानों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पीसीयू एवं पीसीएफ के जिला प्रबंधक से फोन पर बात कर शीघ्र भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि बेचने के लिए धान लाने वाले कृषकों को समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जाए। नमी आदि की जांच के विषय में जानकारी दी जाए। आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के विषय में एसएमएस भी भेजे जाने के निर्देश दिए। धान मूल्य के भुगतान की समीक्षा करते हुए शासनादेश के प्रावधानों के अनुसार भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। खरीद के संबंध में किए गए कई कई सवालों का जवाब मौके पर मौजूद अफसर नहीं दे सके।
नोडल अफसर ने अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव के लहरपुर गन्ना क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कांटे का भी परीक्षण कराया। उन्होंने निर्देश दिया कि कृषकों को क्रय केन्द्र पर कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों से वार्ता कर फीडबैक भी लें।
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
नोडल अधिकारी ने हरगांव विकासखंड के ग्राम कोरैया गंगादास में चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय मे जानकारी दी। कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया। कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया जाए। साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करके एवं समूह से जुड़कर सशक्त एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिक डॉ. दया श्रीवास्तव ने कृषि में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि कृषि के साथ पशुपालन अत्यंत आवश्यक है। जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण भी किया गया। इसके बाद उन्होंने कोरैया गंगादास स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर व्यापक रूप से वृक्षारोपण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें