फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मेले में नहीं होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख परिक्रमा मेले में इस बार सांस्कृतिक व मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। केवल परिक्रमार्थियों के लिए कुछ जरूरी दुकानों को लगाने की अनुमति होगी। इस अनुमति के लिए 14 मार्च से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा 14 मार्च से शुरू हो रही है। मिश्रिख में मेला 24 मार्च से लगेगा। पिछले बरस कोविड के कारण मेला स्थगित कर दिया गया था। इस बार जब कोविड का असर कम हुआ तो लोगों को उम्मीद थी कि पहले की तरह मेले का आयोजन होगा। लेकिन कोविड को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद तहसील प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं में कुछ परिवर्तन कर दिया है।
इसके तहत इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके अलावा मेले में हर बरस मनोरंजन के लिए तमाशा, झूला सहित अन्य कार्यक्रम भी कराने की भी अनुमति नहीं होगी। केवल परिक्रमार्थियों की जरूरत के लिए कुछ जरूरी सामान की दुकानें लगाए जाने की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी गिरीश झा ने कहा कि मेले में इस बार सांस्कृतिक व मनोरंजन के कोई भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं होंगे। केवल परिक्रमार्थियों की जरूरतों के लिए कुछ दुकानदारों को ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें