फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कहीं खरीद ठप तो कहीं केंद्रों के स्थान पर सवाल

Sat, 14 Nov 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धान की फसल तैयार होने के बावजूद किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कहीं खरीद की रफ्तार धीमी है तो कहीं केंद्रों के संचालन स्थल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सांडा और कसमंडा क्षेत्र में धान खरीद की स्थिति किसानों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

सांडा क्षेत्र में बी-पैक्स लिमिटेड अरुवा नसीरपुर, सकरन के नाम से धान क्रय केंद्र संचालित है। ऑनलाइन खरीद पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, केंद्र पर सात नवंबर को रामनरेश नाम के किसान से 1,96,880 रुपये की धान खरीद दर्ज की गई थी। इसके बाद से पोर्टल पर किसी अन्य किसान से खरीद का रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा है। किसान सुधीर सिंह, सुशील राज, अमर श्रीवास्तव, अंकित कुमार, रामकृष्ण और अनिल यादव ने बताया कि उनकी धान की फसल तैयार है, लेकिन केंद्र पर दीपावली से पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। उपज की बिक्री नहीं होने से फसल के रखरखाव और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है।

विकासखंड कसमंडा में धान खरीद के लिए चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मानपारा और कसमंडा की साधन सहकारी समितियों के अलावा थाना पट्टी और बहरीमऊ के नाम से स्वीकृत केंद्र शामिल हैं। किसान अरविंद तिवारी, अशोक शुक्ला, मनोज दीक्षित का आरोप है कि थाना पट्टी के नाम से स्वीकृत केंद्र देवियापुर में और बहरीमऊ का केंद्र बम्हेरा में संचालित हो रहा है। सचिव रामचंद्र का कहना है कि देवियापुर वाला केंद्र सरकारी भवन में संचालित किया जा रहा है। पंखा लगाने की व्यवस्था के चलते किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कसमंडा विकासखंड में 78 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में मास्टरबाग और भंडिया में भी धान क्रय केंद्र खोले जाने चाहिए, ताकि किसानों को दूर-दराज तक उपज ले जाने की परेशानी न उठानी पड़े। प्रभारी डिप्टी आरएमओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें