फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वामन जन्म महोत्सव में निकले देवी-देवताओं के सिंहासन

Fri, 25 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। नगर में प्रसिद्ध भगवान वामन जन्म महोत्सव व जलविहार मेले के तहत देर शाम विभिन्न मोहल्लों से देवी देवताओं के आकर्षक सिंहासन और झांकियां निकाली गईं। महेंदीटोला से निकली शोभायात्रा में राधा कृष्ण, भगवान विष्णु मां लक्ष्मी, शिव पार्वती और मां दुर्गा की झांकियां शामिल रहीं। केले के सिंहासन पर विराजमान भगवान वामन की झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने शामिल झांकियों पर पुष्प अर्पित कर आरती और पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन


हटौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर से भी मां दुर्गा, शिव पार्वती और राधा कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा माखूपुर, रौजादरवाजा और पुरानी बाजार से होकर गुजरी। रात में हटौरा में सीता हरण की झांकी का कलाकारों ने मंचन किया। देर रात नरसिंह भगवान और भस्मासुर की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। माखूपुर में शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत की गई। गुड़ियन टोला में भगवान बलराम द्वारा क्रोधित होकर हस्तिनापुर को डुबाने के लिए धरती पर हल खींचने और भगवान कृष्ण द्वारा उन्हें समझाने की लीला का मंचन हुआ। जोशी टोला में वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं कमालसराय में लगे जलविहार मेले में श्रद्धालुओं ने देर रात तक मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें