सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल 18 सितंबर को सीतापुर दौरे पर आएंगी। वह सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक करेंगी।
इसमें महिला उत्पीड़न एवं पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराएंगी। किसी महिला को कोई समस्या है तो वे अपनी शिकायत लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर दर्ज करा सकती हैं।