फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार्यक्रम के पहले दिन 400 मीटर दौड़ में प्रियांक अव्वल

Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से रविवार को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत तीन ब्लॉकों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मिश्रिख के एक स्कूल में हुआ। पहले दिन जूनियर वर्ग की चार सौ मीटर की दौड़ में प्रियांक वर्मा अव्वल रहे। सोमवार को सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं के साथ जूनियर वर्ग की कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल होगा।
विज्ञापन


मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बाल एवं युवा सुधार युवा मंडल, जालेपारा की ओर से कराया जा रहा है। स्वर्गीय शांति देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज सरसई, मिश्रिख के प्रांगण में मिश्रिख, मछरेहटा व गोंदलामऊ की जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन रविवार को 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें प्रियांक वर्मा प्रथम स्थान पर रहे। अवनीश सिंह दूसरा और बृजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को जालेपारा और सैदापुर की टीम कबड्डी का फाइनल खेला जाएगा। पकरिया और कटैया की टीम बैडमिंटन का फाइनल खेलेंगी। संयोजक अमरेंद्र सिंह चौहान व मंजेश कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें