फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में जेल में कैदी ने दम तोड़ा

Wed, 05 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी विनोद की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद कैदी को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह एक दिन पहले ही जेल में मुलाकात करने के लिए गए थे। तब कैदी को कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात के मोहल्ला आनंद नगर निवासी विनोद (57) जून 2024 में दुष्कर्म मामले में दोषी पाए जाने पर जेल में सजा काट रहे थे। वर्ष 2017 में उन पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनको जमानत मिल गई थी। सजा होने के बाद से वह जेल में बंद थे।
मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने पर उनको जिला अस्पताल भेजा गया था। उनकी पत्नी एक दिन पहले ही जेल में उनसे मुलाकात करने के लिए आई थीं।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। वहीं परिजनों ने अचानक हुई मौत पर सवाल खड़े किए हैं। जेल प्रशासन के अनुसार पूरी घटना की जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी करेंगे। ताकि यह पता चल सके कि मृतक को आखिर क्या समस्या हुई। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें