फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इलाज में लापरवाही की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे कारागार मंत्री

Wed, 14 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत पर बुधवार को कारगार राज्यमंत्री सुरेश राही पीड़ित परिवार को साथ लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। इससे अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया।
विज्ञापन

नाराज मंत्री ने महिला अस्पताल की सीएमएस सुनीता कश्यप और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह को पीड़ित परिवार के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट की जांच में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य संस्कृति में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी।
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी पीड़ित का आरोप है कि उसके घर में तीन दिन पहले चोरी हो गई थी। पुलिस से मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत पर पुलिस तीन लोगों को साथ ले गई थी। आरोप है कि इसके बाद गांव में आरोपियों ने उसकी और मां, बहन के साथ कई लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने न तो उचित कार्रवाई की और अस्पताल में महिला के मेडिकल व घायलों के इलाज में भी हीलाहवाली बरती गई। इससे परेशान पीड़ित परिवार बुधवार को कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही से मिला और अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मंत्री ने जिला व महिला अस्पताल के सीएमएस को तलब कर पूरे मामले में पीड़िता का उचित इलाज व मेडिकल कराने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री के पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैया हो सकी। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार की फरियाद सुनकर उन्हें न्याय देने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह बताया कि पीड़िता का मेडिकल इत्यादि करवाने में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई ढिलाई नहीं बरती गई थी। सभी को उचित इलाज देने का पूरा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें