फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्राथमिक विद्यालय चौड़िया प्राचीन ओवरऑल चैंपियन

Fri, 03 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। विकासखंड कसमंडा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से महोली के मां महोठे रानी मैदान में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ब्लॉक के विभिन्न गांव के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नम्रता श्रीवास्तव ने किया। 100 मीटर दौड़, बालिका वर्ग में प्रगति एवं बालक वर्ग में सुमित प्रथम स्थान रहे। 200 मीटर दौड़ में अनुसुइया व सुमित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम रहे। प्राथमिक विद्यालय चौड़िया प्राचीन व प्राथमिक विद्यालय बलोइया के बीच कबड्डी हुई। चौड़िया के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर में कसमंडा फाइटर एवं कमलापुर फाइटर के बीच में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें कसमंडा फाइटर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोंला फेक में बालिका वर्ग से तन्वी ने प्रथम स्थान पाया। जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें