परिषदीय परीक्षाएं अब 20 मार्च से शुरू होंगी। पहले परीक्षा कार्यक्रम 18 मार्च से प्रस्तावित था। परीक्षाएं पांच दिन तक चलेंगी। बीएसए ने नए कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम बढ़ाने के पीछे तैयारियां न होने की बात सामने आई है।
पहले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 18 मार्च से होनी थी, लेकिन इधर, बोर्ड परीक्षा के चलते काम बाधित हुआ। इसका असर तैयारियों पर पड़ा है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तिथि दो दिन बढ़ा दी है।
18 से होने वाली परीक्षा अब 20 मार्च से शुरू होगी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 के बीच होगी। जबकि दूसरी पाली 12.30 से 2.30 के बीच होगी। कक्षा 6,7 व 8 में पुस्तक कला एवं संबंधित कला की परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर संपन्न कराई जाएगी।
कक्षा पांच की परीक्षा का मूल्यांकन न्याय पंचायत व कक्षा 8 की परीक्षा का मूल्यांकन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर होगा। पेपर डायट के माध्यम से बीईओ को मिलेंगे। बीईओ संकुल प्रभारियों को रिसीव कराते हुए स्कूल तक पहुंचाए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य मुहैया कराएंगे।