फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला पुजारी का शव

Tue, 27 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के कमोलिया गांव में स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी जंगी बाबा (55) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुजारी के साथियों ने हत्याकर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगी बाबा करीब 25 वर्ष पहले यहां आकर एक कुटी बनाकर रहने लगे थे। वह बालाजी मंदिर में सफाई और पूजा करते थे। धीरे-धीरे उनके कई शिष्य भी बन गए। ग्रामीणों को उनके पिता और मूल निवास के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
कुछ लोगों के मुताबिक वह जनकपुर के रहने वाले थे। सुबह कुटी के बाहर की उनका शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे उनके गुरु भाइयों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि पुजारी पेड़ पर नहीं चढ़ पाते थे। ऐसे में उनका शव पेड़ से लटका कैसे मिला, यह जांच का विषय है। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें