फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में 70 बेड व सीएचसी खैराबाद के एल-टू में 30 बेड का इंतजाम किया गया है। इसी प्रकार जिले की चार सीएचसी पर 10 बेड बच्चों के लिए रिजर्व करते हुए बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि संभावित तीसरी लहर से निपटने लिए जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। जिला अस्पताल के एल-टू चिकित्सालय में 70 बेड उपलब्ध हैं। एल-टू सीएचसी खैराबाद में 30 बेड हैं। सीएचसी महमूदाबाद, मिश्रिख, सिधौली व महोली में एल-वन प्लस का अस्पताल बनाया जा रहा है। इनमें बच्चों के इलाज तथा उनके अभिभावकों के रुकने की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि तीसरी लहर की तैयारी के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद सीतापुर में 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक केअर इन्टेनिसव यूनिट बनाया गया है। इसमें 20 ऑक्सीजन बेड एवं 20 हाई डिपेंडेंसी यूनिट बेड हैं। सभी एल-वन प्लस फैसेलिटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 ऑक्सीजन बेड व हाई डिपेंडेंसी केयर यूनिट बेड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने के लिये बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों व पैरा मेडिकल कर्मियों को नामित करके उनको ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी खैराबाद, महमूदाबाद व सिधौली में ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित है जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण अब कम हो रहा है। शुक्रवार को जिले में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इससे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घटकर अब 34 हो गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले के सभी कोविड अस्पताल मरीजों से मुक्त चल रहे हैं। इस समय करीब तीन हजार जांचे हो रोजाना रही हैं। संक्रमण कम होने से एक्टिव केसों की संख्या भी केवल 34 बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें