फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद प्रसूता को अस्पताल से निकाला

Thu, 23 Feb 2017 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने एक प्रसव पीड़िता को प्रसव के तत्काल बाद अस्पताल से निकाल दिया। पीड़ित परिवार को दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। परिवार ने इस संबंध मेें एक शिकायती पत्र सीएमओ को भेजा है। जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र केे ग्राम घरथरी शिवपुर निवासी राजेश कुमार की पत्नी रामदेवी को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिवार ने उसे सदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। यहां पर मौजूद स्टाफ ने महिला का प्रसव कराया, महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

परिवार का आरोप है कि जन्म के बाद अस्पताल के कर्मचारी 1,000 रुपये सुविधा शुल्क मांगने लगे। राजेश ने जब सुविधा शुल्क देने में असमर्थता जताई, तब वहां पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने जच्चा व बच्चा को अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक जच्चा व बच्चा को महमूदाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार ने इस संबंध में स्टाफ नर्स शिखा पांडेय आदि के खिलाफ सीएमओ को प्रार्थना पत्र भेजा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि ऐसा कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही शिकायती पत्र मिलेगा, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें