मिश्रिख(सीतापुर)। ग्राम खरगापुर में प्रधान कल्ली के खेत में मिले दो ट्रांसफार्मर के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अवर अभियंता ने सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से रखने के मामले में मुकदमा लिखवाया है।
अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ग्राम खरगापुर में जमीन पर रखा हुआ है। इस मामले में टीजी टू चेतनपाल के साथ जांच की गई। इसमें कल्ली प्रधान राजाराम के सबमर्सिबल के पास एक ट्रांसफार्मर चालू हालात में व दूसरा जमीन पर रखा हुआ था। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर अपने सुपुर्द कर लिया था। अवर अभियंता ने कोतवाली में इनके खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर मिश्रिख अरविंद सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दीपू का नाम न होने की रही चर्चा
दो दिन पहले खेत से ट्रांसफार्मर बरामद हुआ था। उस समय राजाराम ने कहा था कि यह ट्रांसफार्मर मढि़या निवासी दीपू से लिया था लेकिन तहरीर में दीपू का नाम नहीं है। वहीं दीपू के घर पर विजिलेंस की टीम ने ट्रांसफार्मर व तार भी बरामद किए थे।