सीतापुर। डीफार्मा में दाखिला दिलाने के नाम पर युवक ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहला के गांव सिरौली निवासी मो. आतिफ ने बताया कि उसने डी फार्मा में दाखिला लेने के लिए वर्ष 2021 में अपने मामा डाॅ. इरफान खान के जरिए ओसामा को 1.60 लाख रुपये दिए थे।
पीड़ित ने अपने साले इमरान से 2.30 लाख व एक अन्य साथी से 1.30 लाख रुपये दिला दिए। आरोपी पीड़ित और उसके साथियों को फर्जी पेपर देकर टालते रहे। अब रुपये लौटाने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।