फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली इलाके में लहरपुर-बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी बाइक सवार पूर्व प्रधान की सीएचसी में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली इलाके के टकेली गांव निवासी पूर्व प्रधान डॉ. संतोष कुमार वर्मा (65) रविवार को बाइक से जा रहे थे। जब वह लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तालगांव इलाके के न्यामूपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन बाइक में टक्कर मार कर निकल गया।
हादसे में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको फौरन सीएचसी लहरपुर लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें