फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधान पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 02:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधान ने शुक्रवार को अपने साथियों संग मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति व उनके परिजनों को पीट दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुल्हरिया गांव निवासी पंकज ने बताया कि वे अपने जान पहचान के दो अन्य साथियों के साथ लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे। जब वे ग्राम प्रधान अवध नरेश के घर के सामने से गुजर रहे थे तभी प्रधान अपने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। चीख-पुकार सुन मौके पर पीड़ित के परिजन पहुंचे। प्रधान ने उनसे भी मारपीट की। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें