फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Fri, 28 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फाल्ट सही करते कर्मचारी। - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हुई जोरदार बारिश से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। 1200 से अधिक गांवों में फॉल्ट आ गए। इन गांवों में बारिश थमने के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। अधिकतर गांवों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में आठ से 10 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बुधवार रात बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब पांच घंटे बीत जाने के बाद जब सुबह आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने कई बार शिकायत की। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ।

अफसरों ने बताया कि बारिश के कारण दो जगहों पर पोल गिर गए हैं। तीन स्थानों पर तार टूट गए हैं। इसके अलावा अन्य कई फॉल्ट आए है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तीन ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई। चार स्थानों पर इंसुलेटर दगने की घटनाएं हुईं। करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

पिसावां उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में बुधवार रात गुल हुई बिजली शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो पाई। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है। सिधौली से जुड़े करीब 250 गांवों में बिजली आपूर्ति सुबह चार बजे से बंद हो गई। लोगों की शिकायत के बाद जब टीमें मरम्मत करने पहुंचीं तो बारिश की वजह से बाधा उत्पन्न हुई। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

इसी तरह लहरपुर, महमूदाबाद, बिसवां, मिश्रिख में भी फॉल्ट की वजह से दिक्कतें आई। शहर में भी फॉल्ट की वजह से लोग बेहद परेशान रहे। मुंशीगंज इलाके में कई मोहल्लों में पानी भर गया। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सुबह चार बजे बंद हुई आपूर्ति दोपहर दो बजे बहाल हो पाई।

वहीं, कोट, कजियारा व दुर्गापुरवा मोहल्लों में फेज उड़ने की वजह से दिक्कत आई। विकास नगर, खूबपुर, नवीन चौक, हबीबपुर, अहाता कप्तान इलाके में भी तीन से चार घंटे बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन




जिले भर में आए हैं फॉल्ट
बारिश की वजह से पूरे जिले में फॉल्ट आए हैं। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है। जल्द ही सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें